पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार दोपहर को नेहरु चौक पर चुनावी सभा को संबोधित किया. स्थानीय नेहरू चौक पर विदिशा रायसेन लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित किया. भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है. अभी बासौदा विदिशा रायसेन क्षेत्र से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सांसद थी. भारतीय जनता युवा मोर्चा गंज बासौदा विधानसभा जिला विदिशा के तत्वधान में शहर में वाहन रैली निकाली गई. रैली में पीएम मोदी के नारे लगाए, हर हर मोदी घर घर मोदी.
रैली में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष, संभाग प्रभारी भैया कार्तिकेय चौहान शामिल हुए. जनसभा कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सीएम शिवराज सिंह जी चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष रहे मौजूद.
![]() |
शिवराज सिंह नेहरु चौक |
![]() |
शिवराज सिंह चुनावी सभा बासौदा |
![]() |
युवा मोर्चा बासौदा रैली |
No comments:
Post a Comment