नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुए. गंजबासौदा में बीजेपी की शशि यादव अध्यक्ष बनी. जीते हुए पार्षदों ने मतदान में भाग लेकर अध्यक्ष का चयन किया. बासौदा में बीजेपी के 16 पार्षद विजयी हुए थे. कांग्रेस के 7 और 1 पार्षद निर्दलीय जीता था. विपक्ष में कांग्रेस पार्टी ने सौदान सिंह यादव को खड़ा किया था. वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद जगदीश व्यास को नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया.
वही विदिशा नगर पालिका में भाजपा की प्रीति शर्मा जीती. विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने उपाध्यक्ष और समस्त सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण की.
No comments:
Post a Comment