मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी. 12 नवंबर को राज्यसभा के लिए उपचुनाव होना है. पुरी, एक अनुभवी राजनयिक से राजनेता बने हैं, वर्तमान में केंद्र सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं
Wednesday, October 28, 2026
Tuesday, October 27, 2026
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 विकेट से हराया. पांच मेचो की सीरिज में पहले तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया
Monday, October 26, 2026
चक्रवात अर्नब हुआ और रौद्र बंगाल की खाड़ी से आंध्र की तरफ बढ़ा, 4 राज्यों में अलर्ट. 6 लाख लोगों को हटाया जाएगा. ओडिशा में स्कूल बंद, MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश होगी, केंद्र भी अलर्ट, मौसम विभाग के साथ हाईलेवल बैठक. मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह
Sunday, October 25, 2026
पीएम मोदी एयर शो में शामिल, 7 किमी लंबा रोड शो भी किया. वायुसेना के शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया, राफेल-सुखोई ने करतब दिखाए. पीएम ने मन की बात की 139वें एपिसोड में कहा त्योहारों के अवसर पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया
Saturday, October 24, 2026
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में धूम मचा दी, 7 रिकॉर्ड बनाए. जियो आईपीओ कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. केवल पब्लिक सब्सक्रिप्शन के जरिए ही कंपनी को 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं, जिसने पिछले साल के एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया
Friday, October 23, 2026
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो दिवसीय सेमीकंडक्टर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन और तकनीक का वैश्विक हब बनाने का रोडमैप पेश करना और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करना. 50 से अधिक सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल
Thursday, October 22, 2026
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में युवा शक्ति कॉन्क्लेव एवं अवॉर्ड्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहाँ देशभर से पहुंचे कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
Wednesday, October 21, 2026
6 दिन में तोड़ें प्रधानमंत्री आवास के पास वाली मस्जिद आदेश पर भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी, हाई कोर्ट जाने की तैयारी. पीएम आवास के बगल वाली मस्जिद तोड़ने के आदेश से हंगामा मचा. हाईकोर्ट द्वारा इस जगह को खाली करने के लिए दिया गया समय 6 अक्टूबर को समाप्त हो गया है
Tuesday, October 20, 2026
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में दशहरा धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन (इंद्रप्रस्थ) उत्सव मैदान में रामलीला कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले का दहन किया. कहीं रावण और कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया
Monday, October 19, 2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 मां की तस्वीर लेकर मैदान पर उतरे भारत के पैरा जैवलिन थ्रोअर रिंकू हुड्डा, आखिरी थ्रो में गोल्ड जीतकर भावुक हुए. 2018 में कांस्य, 2022 में रजत और अबकी बार जीता स्वर्ण पदक. आगे विश्व चैंपियनशिप और लॉस एंजिलिस पैरालंपिक पर नजर. पहले दिन भारत 11 पदक जीते
Sunday, October 18, 2026
मध्य प्रदेश ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ. मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को धान से भरे एक अनियंत्रित भारी ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया. इस खौफनाक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Saturday, October 17, 2026
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. टीम इंडिया ने टॉस हारकर 5 विकेट खोकर 7.4 ओवर बल्लेबाजी की और टीम ने 118 रन ठोक दिए. लेकिन इसके बाद बारिश इतनी ज्यादा तेज थी कि मैच फिर से शुरू नहीं हो सका. सीरीज में अब 2-2 की बराबरी हुई
Friday, October 16, 2026
अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोहरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और सीजेपी के अभिजीत दीपके सहित 500 लोगो को उनके तिरंगा प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया
Thursday, October 15, 2026
Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात, महिला और पुरुष हॉकी टीम ने भेंट की जर्सी और हॉकी स्टिक. एशियन गेम्स के मेडलवीरों को सराहा. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. 85 मेडल में महिला खिलाड़ियों के 38 पदक
Wednesday, October 14, 2026
नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बहनों के खातों में योजना की 41वीं किस्त राशी के 1834 करोड़ रुपये ट्रांसफर. सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर. पात्र लोगो को गैस राशि अतिरिक्त ट्रांसफर
Tuesday, October 13, 2026
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिन्दू एकता यात्रा दमोह पहुंची श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, पहले हटा में हुआ जोरदार स्वागत और दिव्य दरबार आयोजित. बाबा बागेश्वर धाम ने बताया तरीका- सोशल मीडिया की रील्स में हैंडसम दिख रहे युवकों की हकीकत जानें केवल सुंदरता नहीं देखे
Monday, October 12, 2026
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, वोट चोरी को लेकर संयुक्त याचिका दाख़िल की. विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक, वोटर लिस्ट जांच सहित 10 मांगे, और विरोध प्रदर्शन कर रहे है
Sunday, October 11, 2026
चीतों के बाद अब MP में जंगली भैंसों की वापसी. कान्हा में 100 साल बाद लौटे जंगली भैंसे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए 8 जंगली भैंसों को कान्हा टाइगर रिजर्व की सूपखार रेंज में बने 17 हेक्टेयर के बड़े बाड़े में मुक्त किया
Friday, October 9, 2026
अभिनेता नाना पाटेकर का पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार. 4 दिन पहले कहा था नहीं जानता, कल रहूं या नहीं ड्रम बजाया, डांस किया विडियो वायरल. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की
Wednesday, October 7, 2026
RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, 5.50% हुई ब्याज दर. महंगाई के जोखिम के बीच सख्त हुई मौद्रिक नीति. शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली रेपो रेट वृद्धि को प्रमुख वजह माना जा रहा है, जितना मगंलवार को निवेशकों ने कमाई की थी. उससे ज्यादा एक दिन में ही साफ हो गया





















