Showing posts with label ganjbasoda. Show all posts
Showing posts with label ganjbasoda. Show all posts
Thursday, July 12, 2018
Saturday, May 19, 2018
श्रमिक तेंदुपत्ता संग्राहक सम्मेलन बासौदा
सीएम शिवराज सिंह बासौदा में आयोजित असंगठित श्रमिको कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम ने इस दौरान दस करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया. शहर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की
![]() |
| तेंदुपत्ता श्रमिक सम्मेलन गंजबासौदा |
Wednesday, March 28, 2018
Monday, March 26, 2018
रामनवमी का पर्व शहर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर में दो शोभायात्राए निकाली गई. पहली यात्रा रघुवंशी समाज द्वारा और दूसरी यात्रा विश्व हिंदू परिषद्-बजरंग दल ने निकाली. दोनों यात्राए का शुभारंभ नौलखी मंदिर से प्रारंभ किया गया.
![]() |
| रामनवमी चल समारोह |
समारोह में भगवान राम की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ो के पहलवानों ने करतब दिखाए. बाहर से आए हुए कलाकारों ने नृत्य से यात्रा में समां बांधा. शोभा यात्रा में आसपास के लोग भी शामिल हुए.
Thursday, March 15, 2018
शहर में आज गुरुवार का दिन शोक भरा रहा. चार लोगो का आकस्मिक निधन हो गया. नेहरू चौक पर स्व. टानू के पिता 75 वर्षीय रिटायर्ड फ़ूड इंस्पेक्टर श्रीनिवास वर्मा का निधन हुआ. उनकी अंतिम यात्रा नंदनजी वाली गली स्थित उनके निवास से निकाली गई जिसमे सैकड़ो लोग शामिल हुए.
व्यापार संघ सहित शहर के अन्य संघो ने मौन होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वही नेहरू चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय कुमार जैन(65), गोविंद गोयल(75) और विनीता रघुवंशी(35) का भी दुखद निधन हो गया.
Tuesday, January 16, 2018
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बेतवा उत्सव समिति द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई. यात्रा भजन मंडली के साथ शीतला माता शक्ति धाम से प्रारंभ होकर बेतवा नदी रिपटा घाट पहुंची. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बेतवा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की. भक्तो ने बेतवा मैया को 651 फीट लंबी चुनरी ओढाई. कार्यक्रम में बेतवा मैया की आरती, सुंदर कांड का आयोजन किया गया. दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहा. मेला जैसा माहौल बन गया.
![]() |
| chunri yatra basoda |
Monday, January 8, 2018
भगवान रामदेव सेवादल की नवीन कार्यकारिणी गठन के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया. पंडित हरिनारायण का क्षेत्रीय विधायक जैन द्वारा तिलक किया गया. रैली में दूर-दूर से आये हुए श्रद्धालु शामिल हुए. रैली का मुख्य उद्देश्य धर्म-आस्था का प्रचार-प्रसार करना, शांति, भाईचारा, गौ सेवा के प्रति नागरिको को जागरूक करना था. रैली पूज्य गुरुदेव पाठक के निवास स्थान नेहरू चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई बेतवा बर्रिघाट रोड स्थित भगवान श्री रामदेवजी के मंदिर पर समापन हुआ. इस रैली में बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए. रैली का बीच-बीच में सम्मान और पुष्पवर्षा की गई. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया.
![]() |
| वाहन रैली रामदेव सेवादल बासौदा |
Sunday, December 31, 2017
Tuesday, December 5, 2017
Tuesday, November 28, 2017
प्रसादी वितरण और भंडारे के साथ जीवाजीपुर गंजबासौदा में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार को समापन हुआ. आखिरी दिन प्रसाद ग्रहण करने हजारों की तादाद में शहरी और ग्रामीण श्रद्धालु, संतजन कथा स्थल पहुंचे. कथा स्थल के समीप ही मनोरंजन मेला लगाया गया था. यहां पर भगवान के सामान, बच्चों के खिलौने, झूले आदि के स्टॉल लगाए गए थे.
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीतारमण शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए वेदांती महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया. कथा का आयोजन कंसल परिवार द्वारा किया गया था.
स्वामी रामकमल दास जी के प्रवचन से प्रेरित होकर श्रद्धालुओं ने गौशाला, आश्रम और मंदिर निर्माण हेतू बढ़-चढ़ कर धन राशि दान की.
श्रीराम कथा का संस्कार चैनल ने लाइव प्रसारण किया गया. इसकी वजह से दूर-दूर के श्रद्धालु जो कथा में शामिल नहीं हो सके उन्होंने टीवी और यूट्यूब के माध्यम से कथा का श्रवण किया
श्रीराम कथा का शनिवार 18 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ था. कथा स्थल तक आने-जाने के लिए वाहन चालको ने तय दर के हिसाब से ही किराया लिया. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहयोग प्रदान किया सुरक्षा के लिए तैनात रहे.
नवांकुर विद्यापीठ स्कूल के बच्चों ने कठपुतली नृत्य से रामायण की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.


Thursday, October 26, 2017
Wednesday, September 13, 2017
Monday, September 4, 2017
Sunday, September 3, 2017
Wednesday, August 2, 2017
श्रावण मॉस में मानस भवन में चल रहे सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का समापन हुआ. नगर में 11 दिनों से भक्तो द्वारा शिवलिंग निर्माण का किए जा रहे थे. निर्माण के समापन पर परम् पूज्य संत श्री परशुराम जी महाराज ने क्षेत्र की जनता को आशीर्वाद दिया. गंज बासौदा को जिला बनाने का आशीर्वाद दिया.
इस अवसर पर नागरिक सेवा समिति, श्री रामायण ट्रस्ट मंडल, सनातन धर्म सेवा समिति, शिवलिंग निर्माण समिति, हार्ड वेयर एसोसिएशन, सदाशिव नारायण पिंगले समिति, असेंट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, लक्ष्य श्री इंटरप्राइजेज गंजबासौदा, सर्व दलीय गौ रक्षा मंच, जैन मिलन संघ, जागृति महिला मंडल, पूज्य सिंधी पंचायत, पंजावी समाज मित्र मंडल, लायंस क्लव, इनर व्हील क्लव, चेतना सेवा समिति, माँ सरस्वती संघ मित्र मंडल, जैन महिला मित्र मंडल, माँ कृष्ण भागवत गीता मंडल, मैना समाज ग्रामीण अंचल, गंज बासौदा जिला बनाओ अभियान समिति सहित हजारो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे.










































