धनतेरस के पावन अवसर पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. धनतेरस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने भगवान धन्वंतरि को नमन करते हुए सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संस्कृत श्लोक साझा किया
Friday, November 6, 2026
Thursday, November 5, 2026
भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी 2026 का फाइनल मुकाबला हुआ. भारत ने लगातार तीसरी बार और कुल मिलाकर छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब. कप्तान हरमनप्रीत की टीम ने जापान को 4-1 से शिकस्त दी और देश को स्वर्ण पदक दिलाया
Wednesday, November 4, 2026
भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. उसने दिए गए लक्ष्य को 22.4 ओवर में हासिल कर लिया. केएल राहुल और नमन धीर नाबाद लौटे. कोहली ने 74 रनों की जबरदस्त पारी खेली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोडा. पांच मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से बढ़त मिली
Tuesday, November 3, 2026
एथलेटिक प्रतियोगिता तिवारी विजेता
विदिशा जिला स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण तिवारी ने जीते 2 पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन. एसजीएस कॉलेज ग्राउंड प्रतियोगिता में 30 से 90 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाडियों शामिल. लॉन्ग जंप, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक स्पर्धाएं आयोजित हो रही है
Sunday, November 1, 2026
मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस 1 से 3 नवंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, कार्यक्रम आयोजित हो रहे है. स्थापना दिवस पर विजेताओं को मिले पुरस्कार. 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजन की घोषणा
Saturday, October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम. प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के एकता नगर के परेड ग्राउंड समारोह में शामिल हुए. PM बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने पटेल कौशल रोजगार योजना प्रारंभ की
Friday, October 30, 2026
मध्य प्रदेश में गरीब और निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई गई सहायता योजना में विदिशा जिले में 30.18 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की. पूर्व CEO की 5.37 करोड़ की संपत्ति अस्थायी कुर्क की. 5923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में राशि निकाली गई थी
Wednesday, October 28, 2026
मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी. 12 नवंबर को राज्यसभा के लिए उपचुनाव होना है. पुरी, एक अनुभवी राजनयिक से राजनेता बने हैं, वर्तमान में केंद्र सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं
Tuesday, October 27, 2026
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 विकेट से हराया. पांच मेचो की सीरिज में पहले तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया
Monday, October 26, 2026
चक्रवात अर्नब हुआ और रौद्र बंगाल की खाड़ी से आंध्र की तरफ बढ़ा, 4 राज्यों में अलर्ट. 6 लाख लोगों को हटाया जाएगा. ओडिशा में स्कूल बंद, MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश होगी, केंद्र भी अलर्ट, मौसम विभाग के साथ हाईलेवल बैठक. मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह











