चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम ग्रुप के सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद का जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था, और उनका संघर्ष युवाओं के लिए आज भी एक प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद के विचारों को जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि वे स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी असली कीमत को समझ सकें। तो उनके पुण्यतिथि पर उनके कुछ विचारों को जानें, जिससे हम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
चंद्रशेखर एक महान नेता
चंद्रशेखर आजाद, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारतीय युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणा भी दी। चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए साहसिक संघर्ष किया। सक्सेना कृषि फार्म हाउस चौरावर रोड़ पर पुण्यतिथि मनाई गई एक शाम स्वतंत्रता संग्राम के नाम ग्रुप के सदस्य गण शामिल हुए।सौरभ सक्सेना एडवोकेट, मनोज खटवानी, कमलेश रजक, रवि यादव, रिषु शर्मा आदि ग्रुप सदस्य गण शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment